Ranchi : झारखंड में ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी से जुड़े दो मामलों की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने अपने हाथ में ले ली है.
झारखंड सरकार के आदेश को लेकर हजारीबाग के लोहसिंघना थाना कांड संख्या 32/26 और बोकारो स्टील सिटी थाना कांड संख्या 62/26 का प्रभार CID, रांची द्वारा ग्रहण किया गया है.
लों के बेहतर अनुसंधान के लिए पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) पंकज कंबोज की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. टीम में एक डीआईजी, दो एसपी, तीन डीएसपी और दो इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं.
CID ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. SIT के सदस्य हजारीबाग और बोकारो पहुंचकर सूक्ष्म अनुसंधान में जुट गए हैं. साथ ही SIT अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक कर गुणवत्तापूर्ण जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें