Search

 
 
 

झारखंड के IPS चंदन कुमार झा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, CISF में DIG नियुक्त

Ranchi: झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार ने इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर नियुक्ति की जानकारी दी है.
 

Ranchi: झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है.

 

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार ने इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर नियुक्ति की जानकारी दी है. पत्र में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकार ने चंदन कुमार झा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी तैनाती केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियम और शर्तों के तहत होगी.

 

केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से राज्य की जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभाल सकें.

 

चंदन कुमार झा इससे पहले बोकारो, चाईबासा और गुमला में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. फिलहाल वे Criminal Investigation Department में डीआईजी पद पर कार्यरत हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही