Search

 
 
 

झारखंड भी चक्रवात अर्नब के असर से अछूता नहीं, रांची समेत 9 जिलों में रात से हो रही बारिश

Jharkhand News : : मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गयी है.
 
झारखंड में बारिश(फाइल फोटो)

Jharkhand News : चक्रवात अर्नब का असर झारखंड में भी पड़ा है.राजधानी रांची समेत 9 जिलों में बुधवार रात से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 14 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इनमें छह जिलों में ऑरेंज और आठ जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी है.

 

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गयी है.

 

चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गयी है. बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

 

चक्रवात अर्नब बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था. इसके प्रभाव से झारखंड में भी मौसम बदला है. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है. वज्रपात की आशंका के बीच खेतों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही