Search

 
 
 

ई-प्रिसन पोर्टल के इस्तेमाल में झारखंड 9वें स्थान पर, हर दिन 666 लोग कैदियों से कर रहे मुलाकात

 
  • ई-प्रिसन पोर्टल के जरिये कैदियों से मुलाकात, झारखंड में हर दिन 666 लोग उठा रहे लाभ
  • उत्तर प्रदेश में ई-प्रिसन पोर्टल का सबसे ज्यादा हो रहा इस्तेमाल
Saurav Singh Ranchi :  भारत सरकार ने जेल में बंद कैदियों से मुलाकात के लिए ई-प्रिसन पोर्टल लॉन्च किया है. ई-प्रिसन पोर्टल के माध्यम से झारखंड में हर दिन 666 लोग जेल में बंद कैदी से मुलाकात कर रहे हैं. पिछले एक माह (9 मई से 9 जून तक) के दौरान राज्य के कुल 31 जेलों में बंद कैदियों से 19,995 लोगों ने मुलाकात किया है. बता दें कि झारखंड में वर्तमान में कुल 31 जेल है, जिनमें सात सेंट्रल जेल, 16 मंडल कारा, सात उपकारा और एक ओपन जेल शामिल हैं. इन सभी जेलों में कुल 17647 कैदी बंद हैं.

ई-प्रिसन पोर्टल के माध्यम कैदीयों से मुलाकात करने के मामले झारखंड नौवे स्थान पर:

  1. उत्तर प्रदेश : 184057
  2. बिहार : 64734
  3. मध्य प्रदेश : 56529
  4. महाराष्ट्र : 53306
  5. दिल्ली : 41711
  6. तमिलनाडु : 28483
  7. पंजाब : 25934
  8. राजस्थान : 20720
  9. झारखंड : 19995

झारखंड में साल 2014 में लागू किया गया ई-प्रिसन पोर्टल

एनआईसी ने ई-प्रिसन पोर्टल को विकसित किया और इसे दिसंबर 2014 में झारखंड में लागू किया. इस एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य यह है कि झारखंड के कारा विभाग के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना. यह एप्लीकेशन बंदियों में सुधार, व्यापक पारदर्शिता और केंद्रीकृत डेटाबेस नियोजन व प्रबंधन, बंदियों की बेहतर दक्षता और जवाबदेही को बढ़ावा देता है. इस पोर्टल के माध्यम से जेल में बंद कैदी के परिवार के कोई भी सदस्य घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात कर सकते हैं या जेल में फेस टू फेस मुलाकात करने के लिए भी ऑनलाइन इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही