Search

 
 
 

झारखंड में पड़ रहा प्रचंड गर्मी, गढ़वा 45.3 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म

 
Ranchi : गर्मी कि तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है. पूरा झारखंड गर्मी से धधक रहा है. राज्य के 21 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है. सोमवार को गढ़वा 45.3 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म रहा. इस दौरान राज्य के गढ़वा, पलामू और पूर्वी सिंहभूम जिले में सीवियर हीट वेव रहा. वहीं रांची, सरायकेला खरसावां और देवघर जिले में लू चली. सोमवार को रांची में 40.0, जमशेदपुर में 43.6 , डालटनगंज में 44.7, बोकारो में 42.5, चाईबासा में 41.9, देवघर में 44.4, गिरिडीह में 43.6, गढ़वा में 45.3, सरायकेला में 44.4, गोड्डा में 42.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 14 जून तक हीट वेव रहने की संभावना है. वहीं राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

शाम में बारिश से राहत

सुबह में गर्मी से बेहाल लोगों को शाम में हुई बारिश से राहत मिली. राजधानी रांची समेत राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश से मौसम सुहाना हुआ. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य के रांची और पलामू जिले में उष्ण लहर की स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 45.0 डिग्री से. डालटनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री से. बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/attempt-to-cheat-by-posing-as-acb-officer-police-sent-him-to-jail/">लातेहार:

पशुपालक ने लगाई पूर्व विधायक से मुआवजे की गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही