Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शीतलहरी की चपेट में झारखंड, ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड में ठंड से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी तथा दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया, जबकि उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. वहीं राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 19.0 मझगांव (पश्चिमी सिंहभूम) में दर्ज किया गया. वहीं 22.3 डिग्री सेल्सियस के साथ रांची सबसे गर्म रहा. जबकि 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डालटनगंज सबसे ठंडा रहा. राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तरी तथा दक्षिण-पूर्वी भागों कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रह सकते हैं.

झारखंड में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम

मध्य झारखंड (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) सुबह में हल्का कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ़ एवं मौसम शुष्क रहेगा. न्यूनतम तापमान 06-08 और अधिकतम तापमान 20-24 होने की संभावना है. दक्षिण झारखंड (पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यतः साफ़ एवं मौसम शुष्क रहेगा. न्यूनतम तापमान 07-09 और अधिकतम तापमान 21-23 होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम झारखंड (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा. न्यूनतम तापमान 05-07 और अधिकतम तापमान 20-22 होने की संभावना है. उत्तर पूर्वी झारखंड (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पकुड़ और साहिबगंज) सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यतः साफ़ एवं मौसम शुष्क रहेगा. न्यूनतम तापमान 07-09 और अधिकतम तापमान 21-23 होने की संभावना है.

जानें आपके शहर का मौसम

शहर              न्यूनतम              अधिकतम रांची               22.3                  8.5 जमशेदपुर      18.2                  12.2 डालटनगंज     21.2                  6.8 बोकारो थर्मल   22.1                7.6 चाईबासा         17.4                11.4 देवघर            22.3                 8.6 गिरिडीह         22.3                7.9 गढ़वा             21.0                6.9 गोड्डा            19.6                  9.2 इसे भी पढ़ें- सुदेश">https://lagatar.in/sudesh-mahato-held-a-meeting-with-pccf-sanjay-srivastava-discussed-the-problem-of-wild-elephants/">सुदेश

महतो ने की पीसीसीएफ संजय श्रीवास्तव के साथ बैठक, जंगली हाथियों की समस्या पर चर्चा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही