Search

 
 
 

डूरंड कप की मेजबानी को झारखंड तैयार, सीएम हेमंत से मिले सेना के अधिकारी

झारखंड पहली बार डुरंड कप की मेजबानी करने जा रहा है. इसी सिलसिले में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (जीओसी, 23 इन्फैंट्री डिविजन) एवं डूरंड कप के नोडल ऑफिसर कर्नल हेमचंद्रा ने सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके कांके रोड स्थित सीएम आवास में शिष्टाचार मुलाकात की.
 

Ranchi: झारखंड पहली बार डुरंड कप की मेजबानी करने जा रहा है. इसी सिलसिले में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (जीओसी, 23 इन्फैंट्री डिविजन) एवं डूरंड कप के नोडल ऑफिसर कर्नल हेमचंद्रा ने सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके कांके रोड स्थित सीएम आवास में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को देश के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी.

 

बैठक में सेना अधिकारियों ने बताया कि पहली बार झारखंड को डूरंड कप की मेजबानी का अवसर मिला है. टूर्नामेंट के आगामी 26 जुलाई से शुरू होने की संभावना है. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ किए जा रहे समन्वय और तैयारियों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी. इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी उपस्थित थे.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डूरंड कप देश का ऐतिहासिक और गौरवशाली फुटबॉल टूर्नामेंट है और इसकी मेजबानी मिलना झारखंड के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में राज्य की पहचान लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है और ऐसे बड़े आयोजनों से प्रदेश के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा तथा बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डूरंड कप से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और खेल प्रेमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के सफल संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा झारखंड को खेलों की एक महत्वपूर्ण पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही