Shubham Kishore Ranchi : झारखंड में गर्मी का कहर जारी है. रांची समेत झारखंड के 20 जिलों का तापमान 40 डिग्री से. के पार जा चुका है. वहीं रविवार को डाल्टेनगंज का तापमान 45 डिग्री से. पार रहा. मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक गर्मी से राहत मिलने कि कम संभावना है. 10 जून से झारखंड कई प्ले स्कूल समेत हाई स्कूल खोले जा रहे है. वहीं गर्मी को देखते हुए झारखंड अभिभावक संघ ने सभी विद्यालय में गर्मी की छुट्टी 16 जून तक बढ़ाने की मांग की है. झारखंड अभिभावक संघ ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को ईमेल के माध्यम से एक ज्ञापन भी भेजा है. इसके साथ कई अभिभावक ने भी बच्चों के स्कूल शुरू होने पर चिंता जताई है. लेकिन विभाग ने नौनिहालों के लिए स्कूल बंद करने कि जगह स्कूल के समय में परिवर्तन किया है. रविवार को झारखंड शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय को 15 जून तक केजी से क्लास 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11.30 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया है. इसे भी पढ़ें -रामोजी">https://lagatar.in/ramoji-raos-funeral-in-hyderabad-former-vice-president-venkaiah-naidu-chandrababu-naidu-attend/">रामोजी
राव का हैदराबाद में अंतिम संस्कार, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए…
: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली… [wpse_comments_template]
राव का हैदराबाद में अंतिम संस्कार, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए…
पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को गढ़वा, पलामू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 11 से 13 जून तक देवघर, दुमका, गोड्डा, गढ़वा और पलामू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ संथाल परगना के कुछ जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में 13 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को राज्य के गढ़वा और पलामू में भीषण गर्मी की लहर महसूस की गई. वहीं राज्य के चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका और गुमला जिलों में ले चली. राज्य के सिमडेगा, पश्चिमी-सिंहभुम, पूर्वी-सिंहभुम और सराइकेला-खरसावां जिलों में गर्म और उमस भरा दिन रहा. मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश के लोगों का मानसून का इंतजार करना होगा. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य के गढ़वा और पलामू जिले में हीट वेव की स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 44.6 डिग्री से. पलामू में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री से. रांची में दर्ज किया गया.13 जून तक हीट वेव
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गढ़वा और पलामू जिलों में कहीं-कहीं पर भीषण लू चलने की संभावना है. इसके साथ चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी-सिंहभूम, पूर्वी-सिंहभूम और सराइकेला-खरसावां जिलों में भी लू चल सकती है. 11 से 13 जून तक गढ़वा, पलामू देवघर, गोड्डा और दुमका जिलों में कहीं-कहीं पर भीषण हीट वेव की संभावना है. वहीं चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, जामतारा, धनबाद, बोकारो, रामगढ, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी-सिंहभूम, पूर्वी-सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हीट वेव रहने की संभावना है.बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 जून को राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान इन क्षेत्रों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 12 से 13 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.शहर का तापमान (डिग्री से.)
रांची 40.3 26.8 जमशेदपुर 42.0 29.0 डालटनगंज 45.0 30.3 बोकारो 42.1 28.5 चाईबासा 40.3 27.4 देवघर 44.8 28.9 गिरिडीह 42.8 30.6 गढ़वा 44.2 30.5 सरायकेला 43.6 29.0 गोड्डा 43.2 30.6 इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/narendra-modi-took-oath-as-the-prime-minister-of-india-for-the-third-time/">BREAKING: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली… [wpse_comments_template]
Leave a Comment