Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा की देन है झारखंड, बीजेपी ही करेगी राज्य का विकास : बाबूलाल मरांडी

पीएम ने जितना काम 10 साल में किया, किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया

Ranchi : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों से गरीबों के लिए काम किया है. पीएम ने कहा है कि फिर से सत्ता में आने पर बेघर गरीबों को घर दिया जाएगा. गरीबों को घर ही नहीं गैस कनेक्शन-चूल्हा भी देने का काम किया है. गरीब भूखे नहीं सोए, इसकी चिंता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. हर महीने गरीबों को मुक्त अनाज दिया जा रहा है. वे शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कोई गरीब अगर बीमार हो जाए तो अपना इलाज अच्छे अस्पताल में करा सकें, इसके लिए प्रधानमंत्री ने आयुष्मान कार्ड दिया है. जिससे 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में होता है. इंडी गठबंधन के लोग राज्य को लूट रहे हैं. कांग्रेस के एक सांसद के यहां से 350 सौ करोड़ रुपए मिले थे. भ्रष्ट अधिकारी और उनके सिंडिकेट से 22 करोड़ रुपए मिले थे. अभी मंत्री के आप्त सचिव के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपए मिले हैं. ये पैसे लूट के हैं.

इंडी गठबंधन के लोग विकास विरोधी

मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग विकास और झारखंड के विरोधी हैं. झारखंडियों के विरोधी हैं. झारखंड अलग राज्य का आंदोलन वर्षों से चल रहा था. देश की आजादी के समय से चल रहा था. जो लोग अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ रहे थे, उन लोगों को कांग्रेस ने खरीद लिया, पर झारखंड अलग राज्य नहीं दिया. झारखंडियों की भावना और सम्मान का ख्याल नहीं रखा. भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि केंद्र में सरकार बनते ही झारखंड अलग राज्य देंगे. केंद्र में सरकार बनते ही अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य का गठन किया. अलग राज्य भाजपा की देन है. कांग्रेस पार्टी देश में 55 वर्षों तक राज किया, लेकिन गांव में बिजली नहीं पहुंची. गांव में सड़कें नहीं थी. बीजेपी की सरकार और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिजली और सड़कें गांव-गांव तक पहुंची. भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड अलग राज्य का गठन किया है. झारखंड का विकास भी भारतीय जनता पार्टी ही करेगी.

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिवलाल महतो, किशोर राणा, उर्मिला देवी, वासुदेव यादव, चंडिका रजक, अशोक गुप्ता, पवन तुरी, टेकलाल महतो, मुकेश उपाध्याय, अनुज दुबे, मुनीनाथ महतो, भोला सिंह, शुकरा ठाकुर, रोशनी देवी, आकाश कुमार, राकेश चौहान, राजेश चौधरी, दीपक गुप्ता, कैलाश राणा, बबलू वर्मा, कुलेश्वर महतो, सुरेंद्र सिंह, देव कुमार राणा, विजय ठाकुर, चंद्रिका रजक, वकील राणा, खेमराज महतो, राजेंद्र कुमार वर्मा, गणेश रजक, दिलीप राणा भी शामिल थे. मंच संचालन मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और धन्यवाद ज्ञापन शशि भूषण भगत ने किया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-two-children-died-due-to-drowning-while-bathing-in-dhurva-dam/">रांची:

धुर्वा डैम में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही