Search

 
 
 

झारखंड : 29 तक छाये रहेंगे आंशिक बादल, बारिश भी संभव

 
Ranchi : झारखंड में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी में मामूली गिरावट आयी है. मंगलवार को हुई हल्की बारिश से राजधानी के तापमान में कमी आयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई तक राजधानी समेत कई  जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना है. राज्य के उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) इलाकों में 25 और 26 मई को ओलावृष्टि की संभावना है. 27, 28 व 29 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज सतही हवा चलने की भी संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं -कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गयी है. सबसे अधिक वर्षा 68 मिलीमीटर राजमहल में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.4°C चाईबासा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8°C देवघर में दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/1266-cases-arms-act-were-registered-in-jharkhand-in-790-days/">झारखंड

में 790 दिनों में आर्म्स एक्ट के 1266 मामले हुए दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही