Search

 
 
 

झारखंड कक्षपाल भर्ती: दुमका में वॉक इन इंटरव्यू  तीन नहीं, अब 30 सितंबर को होगा

Ranchi News :  कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय की ओर से 25 अगस्त को इस संबंध में सूचना जारी की गई है. महानिरीक्षक कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि दुमका केंद्रीय कारा के अधीक्षक के अनुरोध पर इंटरव्यू की तारीख में बदलाव किया गया है.
 

Ranchi News : झारखंड के जेलों में कक्षपाल और महिला कक्षपाल के 186 पदों पर भर्ती के लिए दुमका में होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख बदल दी गई है. पहले यह इंटरव्यू 3 सितंबर 2026 को होना था. अब इसका आयोजन 30 सितंबर 2026 को किया जाएगा.


कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय की ओर से 25 अगस्त को इस संबंध में सूचना जारी की गई है. महानिरीक्षक कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि दुमका केंद्रीय कारा के अधीक्षक के अनुरोध पर इंटरव्यू की तारीख में बदलाव किया गया है.

 

यह भर्ती भूतपूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के पूर्व जवानों के लिए संविदा के आधार पर की जा रही है. इसके लिए विभाग ने 25 जून 2026 को विज्ञापन संख्या 04/जेल/2026 जारी किया था. विभाग ने कहा है कि इंटरव्यू की नई तारीख के अलावा भर्ती से जुड़ी विज्ञापन की बाकी सभी शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही