Search

 
 
 

एक IAS का तबादला, तीन को अतिरिक्त प्रभार, CID IG सुदर्शन मंडल के जिम्मे झारखंड के जेल

 
Ranchi :  झारखंड के एक आईएएस का तबादला किया गया है. वहीं  तीन आईएएस को अतिरिक्त प्रभार मिला है. इसके अलावा एक आईपीएस को भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है.

जानें किसे मिला अतिरिक्त प्रभार :

  • - सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन प्रसाद मंडल को जेल आईजी का प्रभार दिया गया है.
  • - आईएएस अरवा राजकमल को अपने कार्यों के साथ प्रभारी सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, प्रभारी सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग और प्रबंध निदेशक, जुडको के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  • - आईएएस शशि रंजन को निदेशक खान अतिरिक्त प्रभार में दिया गया है. आईएएस सुशांत गौरव को निदेशक उद्योग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  • - आईएएस भोर सिंह यादव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप, पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.
  • आईएएस सुशांत गौरव निदेशक उद्योग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही