Search

 
 
 

सत्यपाल मलिक के समर्थन में उतरा झारखंड JDU, कहा - शहीदों पर राजनीति कर रही मोदी सरकार

 
Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समर्थन में झारखंड जदयू के नेताओं ने सड़क पर विरोध किया. रांची यूनिवर्सिटी से पैदल मार्च कर जदयू नेता अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे. मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार से सवाल किया. कहा कि पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के नाम पर सत्ता में आने वाली मोदी सरकार अब सत्यपाल मलिक पर मौन क्यों है. यहां बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कथित बीमा घोटाला पर बयान देकर सत्यपाल मलिक चर्चा में हैं. इसे लेकर सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल से शुक्रवार को उनके आवास पर पांच घंटे पूछताछ की थी. घोटाला पर लेकर मलिक ने बयान दिया था. दरअसल बयान में उन्होंने कहा था कि उन्हें संबंधित फाइलों को मंजूरी देने के लिए रिश्वत की पेशकश की गई थी. इसे भी पढ़ें -गुजरात">https://lagatar.in/rahul-was-convicted-on-the-basis-of-seriously-flawed-facts-says-singhvi-in-gujarat-high-court/">गुजरात

उच्च न्यायालय में सिंघवी ने कहा, गंभीर दोषपूर्ण तथ्यों के आधार पर राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया

राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करने वाली केंद्र पुलवामा पर चुप क्यों

वहीं पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि पुलवामा हमले में शहादत देने वाले सैनिकों के साथ खड़ा होने का काम जम्मू कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया था. उनकी बातों के समर्थन में जदयू सड़क पर उतरी है. राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करने वाले केंद्र सरकार से हम जवाब चाहते हैं कि पुलवामा में शहादत देने वाले देश के जवानों पर चुप्पी क्यों साध रखी है.

आवाज उठाने वाले लोगों को किया जा रहा परेशान

झारखंड जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी शहीदों की लाश पर राजनीति कर सत्ता में आयी है. पुलवामा की घटना को रोकने में सरकार नाकाम रही. शानिवर को पूरे प्रदेश मुख्यालय में जदयू सत्यपाल मलिक के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सत्यपाल मलिक को सीबीआई द्वारा बुलाया गया है. उन्हें परेशान किया जाएगा तो जनता दल यूनाइटेड सहित पूरा विपक्ष सत्यपाल मलिक के साथ खड़े होकर आंदोलन करेंगे. केंद्र सरकार ने शहीदों को मरवाने का काम किया है. इस सरकार को बेनकाब करने का काम किया जाएगा. हमारे पार्टी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी राज्यसभा में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/list-of-pending-cases-of-coal-theft-is-being-prepared-in-seven-districts-including-ranchi/">रांची

समेत सात जिलों में कोयला चोरी के लंबित कांडों की सूची हो रही तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही