Search

रांची पहुंचे झारखंड जदयू प्रभारी अशोक चौधरी, कहा- पार्टी को राज्य में मजबूत करना है

Ranchi : बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी अपने तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. पार्टी के नेता सागर कुमार एवं अन्य ने उनका स्वागत किया. वहीं एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अशोक चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी का विस्तार भी करना है. वहीं कुड़मी को एसटी की सूची में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मांग जायज है. इस जाति का एक बड़ा तबका झारखंड राज्य में है. मैं इसका पक्षधर भी हूं. गौरतलब है कि पहले दिन प्रभारी ने रामगढ़ जिले के कुज्जू नया मोड़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया. वहीं 20 मई को रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद हजारीबाग जाएंगे. वहां वह कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. जबकि 21 मई को वह चतरा में जदयू कार्यकर्ता के सम्मेलन में भाग लेंगे. चतरा से सड़क मार्ग से बिहार वापस लौट जाएंगे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/big-decision-on-2000-note-rbi-will-withdraw/">BREAKING

: 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा RBI, जानिये कब से कब तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp