Search

 
 
 

संगठन को मजबूत करने 16 जनवरी को रांची आयेंगे झारखंड जदयू प्रभारी अशोक चौधरी

 
Ranchi :  झारखंड जदयू प्रभारी की कमान संभालने के बाद अशोक चौधरी पहली बार 16 जनवरी को रांची आयेंगे. वे संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. पुरानी विधानसभा के सभागार में राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे. वहीं महागठबंधन में संगठन की भूमिका को लेकर नेताओं के साथ मंत्रणा भी करेंगे. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो करेंगे. बैठक की शुरुआत दिन के 11 बजे से होगी.

संगठन की मजबूती के लिए तैयार की जायेगी रूपरेखा

झारखंड जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि बैठक में जदयू के सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रमुख नेता शिरकत करेंगे. बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का अभिनंदन एवं संगठन की मजबूती के लिए आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया जायेगा. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/people-of-jharkhand-will-also-be-able-to-take-their-products-to-foreign-market-mahua-maji/">झारखंड

के लोग भी अपने उत्पादों को विदेशी बाजार तक पहुंचा सकेंगे : महुआ माजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही