Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पहुंचे झारखंड जदयू प्रभारी, कहा- संगठन विस्तार ही मेरा संकल्प

Ranchi : झारखंड में जनता दल यूनाइटेड संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गया है. हाल के दिनों में पार्टी के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे. वे कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे. संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे.

विपक्षी एकता को गोलबंद करने में जुटे हैं नीतीश कुमार

एयरपोर्ट पर अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्षी एकता हो, इसके लिए सार्थक प्रयास नीतीश कुमार के द्वारा की जा रही है. इस क्रम में पहले चरण की बैठक 12 जून को पटना में हो रही है. आगे और भी बैठकें होंगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी की प्रबल संभावनाएं हैं. हम संगठन विस्तार के लिए संकल्पित हैं. भाजपा नेताओं द्वारा विभिन्न आरोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा, आरोपों पर प्रतिक्रिया देना आवश्यक नहीं है.

एयरपोर्ट पर इन्होंने किया स्वागत

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जदयू नेता श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, अखिलेश राय, मुनेश्वर कुमार एवं रामजी प्रसाद व अन्य ने अशोक चौधरी का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें – स्कूली">https://lagatar.in/summer-camp-of-school-education-and-literacy-department-in-ranchi-khunti-simdega-and-hazaribagh/">स्कूली

शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का रांची, खूंटी, सिमडेगा व हजारीबाग में समर कैंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही