Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड जदयू प्रभारी कल तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे रांची

Ranchi : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड के जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी शुक्रवार को 12:45 बजे सेवा विमान से पटना से रांची पहुंचेंगे. अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर अशोक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम रांची में करेंगे.

कार्यक्रम इस प्रकार है

3 जून को रांची से पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जाएंगे. जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. वहां से पूर्वी सिंहभूम के लिए रवाना होंगे. स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे एवं रात्रि विश्राम पूर्वी सिंहभूम में ही करेंगे. चार जून को वह पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे, तत्पश्चात पूर्वी सिंहभूम से जिला सरायकेला-खरसावां के लिए रवाना होंगे. वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. वहां से वह रांची के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम रांची में करेंगे. 5 जून को सेवा विमान से रांची से पटना लौट जाएंगे. उनके साथ प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से जिले के कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह है. कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है. यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/electricity-became-costlier-by-5-paise-per-unit-for-rural-urban-consumers-in-jharkhand-from-june-1/">झारखंड

में ग्रामीण- शहरी कंज्यूमरों के लिए 1 जून से 5 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो गयी बिजली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही