Search

 
 
 

शुक्रवार को आयेंगे झारखंड जदयू प्रभारी, रामगढ़, हजारीबाग व चतरा में कार्यक्रम

 
Ranchi : बिहार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे. तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन रामगढ़ जायेंगे, कुजू के नया मोड़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. उनके साथ प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे.

चतरा में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद लौटेंगे बिहार

झारखंड प्रवास के दौरान 20 मई को अशोक चौधरी रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हजारीबाग जाएंगे. वहां कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. 21 मई को वह चतरा में जदयू कार्यकर्ता के सम्मेलन में भाग लेंगे. चतरा से सड़क मार्ग से बिहार लौट जाएंगे. जिलों में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है. यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी. इसे भी पढ़ें – ‘शुभम">https://lagatar.in/seal-on-the-news-of-shubham-sandesh-aman-sahu-hatched-a-conspiracy-to-murder-ritwik-companys-project-co-ordinator-sharad/">‘शुभम

संदेश’ की खबर पर लगी मुहर, अमन साहू ने रची थी ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद हत्याकांड की साजिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही