Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर झारखंड जदयू के नेताओं ने काटा 72 पाउंड का केक

Ranchi : झारखंड जदयू के नेताओं ने बुधवार को  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 72वां जन्मदिन धूम-धाम से मनाया. प्रदेश जदयू मुख्यालय में उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए. नीतीश कुमार के जन्मदिन पर 72 पाउंड का केक काटा गया. नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया और शुभकामना दी. मौके पर जदयू नेता और पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, आफताब जमील, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, धनंजय सिन्हा, सागर कुमार, आशा शर्मा, उपेंद्र सिंह, रत्ना शर्मा, रामाकांत मंडल, संजय सिंह, राजीव रंजन सिंह, मनोज सिन्हा, प्रणय कुमार, बैद्यनाथ पासवान, लालचंद महतो, रामनारायण पटेल, रामजी प्रसाद उपस्थित रहे.

नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना है

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी. कहा कि नीतीश विकास पुरुष हैं. उनके नेतृत्व में बिहार काफी आगे बढ़ा है. विपक्ष में नीतीश कुमार का चेहरा प्रधानमंत्री के लिए सबसे योग्य है. उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है. पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने भी जन्मदिन की बधाई दी और उनके यशस्वी एवं दीर्घायु होने की कामना की. जदयू नेता श्रवण कुमार एवं सागर कुमार ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-paramedical-students-staged-a-sit-in-for-the-fourth-day/">रिम्स

: पारा मेडिकल स्टूडेंट्स ने चौथे दिन भी दिया धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही