Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो फरवरी को होगी झारखंड जदयू की बैठक,उत्तरी छोटानागपुर और संथाल के पदाधिकारी धनबाद में करेंगे मंथन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो के निर्देश पर उत्तरी छोटानागपुर और संथाल परगना प्रमंडल की बैठक 2 फरवरी को धनबाद के तेतुलमारी में होगी. बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, सभी जिला अध्यक्ष मिलकर राज्य में संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी रहेंगे मौजूद

2 फरवरी को आयोजित बैठक में झारखंड जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, प्रदेश के प्रभारी प्रवीण सिंह, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय राउत मौजूद रहेंगे. बैठक में दोनों प्रमंडल के जिला संगठनों की समीक्षा की जाएगी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-training-camp-and-karate-belt-gradation-program-completed-at-gunjan-coaching-center-karate-club/">रांची

: गुंजन कोचिंग सेंटर कराटे क्लब में प्रशिक्षण शिविर व कराटे बेल्ट ग्रेडेशन प्रोग्राम संपन्न

धनबाद जिला अध्यक्ष ने लिया आयोजन स्थल का जायजा

धनबाद जदयू के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कार्यक्रम से पूर्व आयोजन स्थल का जायजा लिया. पिंटू सिंह ने कहा कि बैठक में दोनों ही प्रमंडल में संगठन की समीक्षा होगी. पिछले साल 26 दिसंबर को पूरे प्रदेश में सभी जिला में संगठन की बैठक हुई थी उसकी भी समीक्षा होगी.

फरवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का झारखंड दौरा

वहीं फरवरी महीने के अंत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का भी आगमन होगा. झारखंड में संगठन की मजबूती को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीन जगह पर कार्यक्रम रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-30-january-commission-bans-exit-polls-ied-found-in-hazaribagh/">शाम

की न्यूज डायरी।।30 जनवरी।। आयोग ने लगायी एग्जिट पोल पर रोक ।हजारीबाग में मिले IED।फुरकान का RPN पर हमला। अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर।बिहार के अलावा कई वीडियो।।

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, धनबाद के नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, जिले के महासचिव दीपक महतो सहित टुंडी के प्रखंड अध्यक्ष, बाघमारा के प्रखंड अध्यक्ष और जिले सचिव संजय दे, जिला कार्यकर्ता रोहित महतो उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही