Search

 
 
 

मिशन 2024 में जुटा झारखंड जदयू, रांची जिले में प्रखंड स्तर पर होगा कार्यक्रम

 
Ranchi : जिले में प्रवास करने वाले जदयू के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों, जिला कमिटी के पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय में हुई. जदयू के जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण महतो ने बैठक की अध्यक्षता की. प्रदेश जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा. लोगों के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम करें. साथ ही रांची महानगर में मुहल्ला स्तर पर पार्टी की बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.

जनवरी अंत में रांची जिला संगठन का होगा गठन

श्रवण ने कहा कि जिला में संगठन को मजबूत करने के लिए रांची में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारी सभी प्रखंड में जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण महतो ने कहा कि इस महीने के अंत तक रांची जिला का संगठन पूरी तरह से बन जायेगा. प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.

 ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, भगवान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आशा शर्मा, उपेन्द्र नारायण सिंह, राजीव रंजन सिंह, संजय कुमार सिंह, बैद्यनाथ पासवान, अखिलेश राय, सागर कुमार, धनंजय सिन्हा, शब्बीर फातमी, सुबोध कुमार, डॉ अनुरंजिता सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – सुरक्षाकर्मी-">https://lagatar.in/the-wheel-of-rims-stopped-due-to-boycott-of-work-of-security-personnel-trolley-man-patients-kept-wandering-for-information/">सुरक्षाकर्मी-

ट्रॉली मैन के कार्य बहिष्कार से थम गया रिम्स का पहिया, जानकारी के लिए भटकते रहे मरीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही