Search

 
 
 

झारखंड जदयू अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को निर्देश, प्रदेश में बढ़ाएं पार्टी का जनाधार

 

पुराने विधानसभा के सभागार में जदयू पार्टी की संयुक्त बैठक

Ranchi: रविवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में पुराने विधानसभा के सभागार में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए. इस दौरान खीरु ने सभी को निर्देश दिया कि आगामी चुनाव से पहले पार्टी को इतना मजबूत करें कि जदयू के सहयोग के बिना किसी भी पार्टी के लिए जीतना मुश्किल हो जाए. कार्यकर्ताओं को टीम बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है. इसे पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-jdu-state-presidents-instruction-strengthen-organization-in-village-increase-base-party/">रांची:

JDU प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश- गांव में संगठन करें मजबूत, बढ़ायें पार्टी का जनाधार

प्रदेश के नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में संगठन को करें मजबूत

खीरु ने कहा कि आज भी झारखंड की आधी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है. सरकार की नजर ग्रामीण क्षेत्र में नहीं पहुंच रही है. प्रदेश स्तर के सभी नेताओं के साथ समन्वय बनाकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से रूबरू हों ताकि जदयू का जनाधार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ सके. वहीं पार्टी के प्रवक्ता विनय भारत ने कहा कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया गया है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाएं. ग्रामीण वोट से राज्य की सरकार बनती हैं. सभी प्रमंडल और विधानसभा में कार्यकर्ता टीम बनाकर आगामी लोकसभा व विधानसभा के चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं.

बैठक में लिये गये निर्णय

-जिला संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर दिनांक 27 अगस्त 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित करने का कार्य सुनिश्चित करें. -जिस प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष का मनोयन नहीं हुआ है, वह प्रखंड अध्यक्ष का मनोयन अविलंब करें. (क्रियाशील सदस्य को ही प्रखंड अध्यक्ष बनायें) इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-20-aug-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।20 AUG।।झारखंडः1033 शिक्षकों की बहाली जल्द।।26 अगस्त तक रूक-रूककर बारिश!।।बिहारःक्राइम पर चिराग ने नीतीश को घेरा।।खरगे ने कांग्रेस की नई कार्यसमिति बनायी।।रूस का मून मिशन फेल,नजरें भारत पर।।समेत कई अहम खबरें।।
-प्रखंड स्तर पर होने वाली बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्ष की सहभागिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के माध्यम से सुनिश्चित करेंगे. -सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जबतक जिला में प्रखंड स्तर तक कमीटी का गठन नहीं हो जाता है तब तक, हर माह एक बैठक प्रदेश कार्यालय में करना सुनिश्चित करेंगे. -जिला से पंचायत स्तर तक कमीटी का गठन हो जाने के बाद हर तीन माह में प्रकोष्ठों की बैठक नियमत: तीन माह में किया करेंगे. जिसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को देंगे, जिससे बैठक की समुचित व्यवस्था होगी.

ये रहे मौजूद

जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, रेणु गोपीनाथ पणिकर, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, भगवान सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही