Search

 
 
 

कुशवाहा को वाई प्लस सिक्योरिटी मिलने पर झारखंड JDU ने कहा, VVIP सुरक्षा श्रेणियों का बना मजाक

 
Ranchi: गृह मंत्रालय के द्वारा उपेन्द्र कुशवाहा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में वीवीआईपी को कवर करने हेतु गठित विभिन्न सुरक्षा श्रेणियों का मजाक बना दिया है. पहले मुकेश सहनी फिर चिराग पासवान और अब उपेन्द्र कुशवाहा. उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता से घबराई हुई है, और उन्हें कमजोर करने के लिए लगातार नेताओं को प्रलोभन दे रही है. उनका साथ छोड़ने वाले नेताओं को इनाम स्वरूप भारी-भरकम सुरक्षा मुहैया कराई जा रही. उन्होंने कहा कि ख़ुफिया विभाग केंद्र के इशारे पर रिपोर्ट बनी रही, आईबी का दुरुपयोग किया जा रहा है. इसे पढ़ें- पंचतत्व">https://lagatar.in/actor-satish-kaushik-merged-with-panchatattva-anupam-kher-wept-bitterly/">पंचतत्व

में विलीन हुए एक्टर सतीश कौशिक, फूट-फूटकर रोये अनुपम खेर
उन्होंने कहा कुशवाहा और सहनी जब महागठबंधन के साथ थे तो केंद्र को उनकी सुरक्षा की चिंता नहीं हुई, मगर जैसे ही वह एनडीए के करीब आए तो दिन-रात उनकी फिक्र कर रहे. उन्होंने कहा की भाजपा चाहे जितना प्रयास करे वह विपक्ष को कमज़ोर नहीं कर सकती. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rail-line-doubling-up-to-power-plants-for-coal-loading-will-accelerate/">धनबाद

: कोयला लोडिंग के लिए बिजली प्लांटों तक रेललाइन दोहरीकरण में आएगी तेजी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही