Ranchi : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह की चाईबासा की सभा को फ्लॉप शो करार दिया है. उन्होंने कहा कि शाह पढ़-पढ़ कर सभा को संबोधित कर रहे थे. इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें झारखंड और यहां के इतिहास के बारे में कितनी जानकारी है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जो बोलते हैंं, उसका सच के साथ कोई सरोकार नहीं होता. अमित शाह की सभा के बाद भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को झारखंड में कोई लाभ नहीं होने जा रहा है. लोगों की कम भीड़ यह बता गई कि शाह और भाजपा से लोगों का भरोसा कम हुआ है.
में महिला पर पेशाब मामला : आरोपी शंकर मिश्रा बेंगलुरु से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
सत्ता जाने के बाद केंद्र ने की झारखंड की उपेक्षा
सागर ने कहा कि जनता भाजपा के चुनावी वादों से भली भांति अवगत है. जनता उनकी घिसी-पिटी बातों से तंग आ चुकी है. अमित शाह ने भाजपा को आदिवासियों का सबसे बड़ा हमदर्द बताया. जबकि आदिवासियों की सरना कोड की मांग को केंद्र की भाजपा सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि झारखंड की सत्ता से भाजपा बाहर हुई तो केंद्र ने झारखंड की उपेक्षा की. इतना ही नहीं झारखंड के अधिकार के पैसे भी केंद्र सरकार नहीं दे रही. झारखंड में लोकसभा की सभी सीटें महागठबंधन जीतेगी. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520342&action=edit">फ्लाइटमें महिला पर पेशाब मामला : आरोपी शंकर मिश्रा बेंगलुरु से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment