Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झासा अध्यक्ष और महासचिव सीएम से मिले, ज्ञापन सौंपा, महिला अधिकारियों के लिए चाईल्ड केयर लीव की मांग की

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम और महासचिव राहुल कुमार ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. दोनों ने संघ की विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. संघ की मांगों में कहा गया है कि भारत सरकार सहित कई अन्य राज्यों ने अपने महिला कर्मचारियों को चाईल्ड केयर लीव की सुविधा दी है, जिससे महिला कर्मी सम्मान के साथ नौकरी करते हुए अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें. संघ ने कहा कि झारखंड राज्य की महिला कर्मियों को अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-exam-to-be-held-on-april-19-postponed-in-view-of-jharkhand-bandh-jack-issued-notice/">जमशेदपुर

: झारखंड बंद को देखते हुए 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की परीक्षा स्थगित, जैक ने जारी किया नोटिस

राज्य सरकार द्वारा शीघ्र इस मामले में सकारात्मक विचार किया जायेगा

मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष एवं महासचिव को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र इस मामले में सकारात्मक विचार किया जायेगा. आश्चर्य व्यक्त किया गया कि अब तक नीति निर्धारकों की नजर महिला अधिकारियों की इस समस्या की तरफ क्यों नहीं गयी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रंजीता हेम्ब्रम और राहुल कुमार ने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ स्टेट सिविल/एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन जयपुर, राजस्थान द्वारा प्रकाशित स्मारिका भेंट की. स्मारिका 24 से 26 मार्च 2023 को 16वें सम्मेलन के मौके पर प्रकाशित की गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही