Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड खादी बोर्ड ने मनाया योग दिवस, अधिकारियों ने कहा- योग स्वस्थ जीवन का आधार

Ranchi : झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रधान कार्यालय में योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बोर्ड में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मचारियों समेत बच्चों ने भी योगाभ्यास किया. बोर्ड ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और बुनकरों समेत अन्य लोगों से कहा कि प्रतिदिन सुबह-सुबह सभी को योगाभ्यास करनी चाहिए. योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और मन को भी शांति मिलती है. योग स्वस्थ जीवन का आधार है. बता दें कि आज आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. 2 सालों से कोविड-19 के कारण योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया जा रहा था. इसे भी पढ़ें : यशवंत">https://lagatar.in/yashwant-sinha-resigns-from-tmc-may-be-the-presidential-candidate-from-the-opposition-tweeted-hints/">यशवंत

सिन्हा का TMC से इस्तीफा, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं,  ट्वीट कर दिये संकेत

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

पूर्वी क्षेत्र के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह, पूर्वी क्षेत्र के उप मुख्य पदाधिकारी एएल मीणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के निदेशक, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक राखल चंद्र बेसरा और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही