Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरी उपचुनाव लड़ेगा झारखंड खतियानी मोर्चा, 2024 में बनेगा मजबूत विकल्प : बेसरा

Ranchi : पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए बेसरा ने कई संगठनों के साथ बैठक कर इसकी रणनीति तैयार की है बैठक में फैसला लिया गया कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव में मोर्चा अपना प्रत्याशी देगा. उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही होगी. इसके अलावा 2024 के चुनाव के लिए मोर्चा एक मजबूत विकल्प साबित हो, इसके लिए मोर्चा को और मजबूत किया जाएगा. संयोजक सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि बार- बार कहा जाता है कि झारखंड के निर्माता शिबू सोरेन हैं, लेकिन असल में झारखंड के निर्माता यहां के युवा और छात्र हैं, जिन्होंने संघर्ष कर झारखंड राज्य का निर्माण कराया. लेकिन विडंबना है कि इन युवाओं की लड़ाई अभी भी जारी है. कभी नियुक्ति के लिए, तो कभी नियोजन नीति के लिए , कभी स्थानीय नीति के लिए ये संघर्षरत हैं. इसलिए तीसरा मोर्चा का गठन किया गया है, जो गैर राजनीतिक है.

इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेना शुरू

बेसरा ने कहा कि जो भी हमारी विचारधारा से सहमत होगा, उसका स्वागत है. लेकिन बीजेपी,आजसू , कांग्रेस,जेएमएम और राजद को छोड़कर. बताया कि झारखंडी खतियानी मोर्चा ने चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है. 2024 के चुनाव के लिए प्रमंडल स्तर पर संयोजक भी बनाए गए हैं और जो भी उम्मीदवार चुने जाएंगे, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – PMAY(U)">https://lagatar.in/pmayu-geo-tagging-of-5618-non-starter-houses-by-may-15/">PMAY(U)

: 15 मई तक 5618 नॉन स्टार्टर आवासों की जियो टैगिंग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही