- किसानों के मुद्दे पर राज्य स्तरीय कन्वेंशन संपन्न
- 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर कॉरपोरेट भारत छोड़ो आंदोलन
28 जून को राजभवन के सामने वामदलों के साथ धरना
कन्वेंशन में विस्थापन के सवाल पर 28 जून को राजभवन पर वामदलों के साथ धरना देने, 30 जून को हुल दिवस पर पंचायत स्तर पर भूमि बचाओ आंदोलन तेज करने, त्रिपुरा में भाजपा सरकार के द्वारा वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हमले के खिलाफ 20 जून को एकजुटता दिवस का पालन करने, 20 से 30 अगस्त को स्थानीय मुद्दे पर प्रखंड मुख्यालय पर किसान प्रदर्शन करने, 14 अगस्त को जनतंत्र व संविधान बचाने के लिए और सांप्रदायिकता के खिलाफ जनएकता को मजबूत बनाने के लिए संध्याकालीन सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया. कन्वेंशन में दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, रांची सहित कई जिलों से लगभग डेढ़ सौ प्रतिनिधि शामिल हुए. कन्वेंशन में किसान सभा के राज्य कोषाध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार, अशोक शाह, नगड़ी प्रमुख मदुआ कच्छप, देवी सिह पहाड़िया, लखी सोरेन, नीलकांठ सिंह मुण्डा, जहरू लाल मुण्डा, जगदीश महतो, शंकर उरांव, असीम सरकार ने भी अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें – शिक्षक">https://lagatar.in/teachers-union-demands-change-of-school-timings-memorandum-submitted-to-deputy-commissioner/">शिक्षकसंघ ने की स्कूल का समय बदलने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Leave a Comment