Search

 
 
 

झारखंड जानता है असली बंटी-बबली कौन हैंः भाजपा

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे वह चुनावी हार के बाद होने वाली प्रेस वार्ताओं का अभ्यास कर रहे हों. सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवैधानिक संस्थाओं, विशेष रूप से चुनाव आयोग को अनुचित रूप से निशाना बनाया और चुनाव आयोग की गरिमा को गिराने का प्रयास किया है. चुनाव आयोग और केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों से झामुमो की हताशा और निराशा स्पष्ट हो रही है. इसे भी पढ़ें -चंपाई">https://lagatar.in/champais-appeal-to-the-youth-said-come-together-create-a-new-jharkhand/">चंपाई

की युवाओं से की अपील, कहा – आइये, साथ मिल कर बनाएं “नया झारखंड”

झामुमो के अंदर प्रवेश कर गया है कांग्रेस का डीएनए

झामुमो के अंदर कांग्रेस का डीएनए प्रवेश कर रहा है और तभी कांग्रेस की राह पर चल कर ये संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं. हेमंत सरकार झारखंड के इतिहास में सबसे भयभीत और सहमी हुई सरकार है और यह भय जनता के भारी आक्रोश की वजह से है. झारखंड में एक ही बंटी-बबली है और वो कौन है, यह सब जानते है.

झामुमो, कांग्रेस और राजद तीनों ही परिवारवादी पार्टी

झामुमो, कांग्रेस और राजद तीनों ही परिवारवादी पार्टी हैं, ऐसे दलों को लोकतंत्र की रक्षा की बातें करना शोभा नहीं देता. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने वकील सुजीत कुमार के मुद्दे को कई बार उठाया है. परंतु, राज्य सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है. ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि सुजीत कुमार को मोहरा बनाकर ईडी को बदनाम करने की बड़ी साजिश रची जा रही है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/one-arrested-with-lakhs-of-rupees/">हजारीबाग:

आचार संहिता लगते ही लाखों रुपये के साथ एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही