Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड क्षत्रिय महापंचायत ने धुर्वा सेक्टर -2 में मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

Ranchi : वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती 9 मई 2024 को झारखंड की राजधानी में धुर्वा गोलचक्कर सेक्टर-2 पर बड़े उत्साह के साथ मनाई गई. झारखंड क्षत्रिय महापंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र के सच्चे सपूत राष्ट्रभक्त तथा महान योद्धा की जयंती पर दीप प्रज्वलित कर किया गया. दीप प्रज्जवलन डॉ. पीएन सिंह , आरएन सिंह , रेणुका सिंह, शिवाजी सिंह, बीरेंद्र सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह के द्वारा किया गया. इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया.   कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर धीरज सूर्यवंशी ने किया. उपस्थित वक्ताओं द्वारा स्वस्थ, समर्थ और संस्कारिक भारत के लिए महाराणा प्रताप के दृढ़ निश्चय, त्याग, पराक्रम और आत्म सम्मान की रक्षा के लिए जीवनभर सहर्ष करने की प्रेरणा वक्ताओं द्वारा दिया गया. आज की पीढ़ी के नौजवान संजय सिंह ने यह समाज को संदेश दिया कि महाराणा प्रताप के जीवन संघर्षों से भरा था, फिर भी उन्होंने सशक्त इक्षा शक्ति को समाज में फैलने और संकल्पित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया. वहीं मनीष सिंह ने कहा कि भविष्य में हम सभी मिलकर एक अच्छे और सशक्त समाज के कल्याण के लिए क्षत्रिय समाज को आगे लाएंगे एवं उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे. इस कार्यक्रम में महाप्रसाद का वितरण रामेश्वर दयाल सिंह के द्वारा किया गया. वहीं काली प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित दिलीप सिंह, विकास सिंह, मुन्ना सिंह, पुरुषोत्तम राठौड़, सुलेखा सिंह, राजा सिंह, अनुरंजीता सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, यश प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-irshad-himself-wrote-deed-due-which-8-86-acres-of-land-was-acquired-in-badgai-register-2-city-zone-was-also-tampered/">EXCLUSIVE:

इरशाद ने ही लिखी वो डीड जिससे बड़गाईं में कब्जा हुआ 8.86 एकड़ जमीन, शहर अंचल के रजिस्टर 2 में भी छेड़छाड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही