Search

 
 
 

झारखंड : 12 जिलों की विधि व्यवस्था होगी और सुदृढ़, गृह विभाग ने जारी किए 3.89 करोड़

झारखंड सरकार ने राज्य में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ी पहल की है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 12 जिलों के लिए 3.89 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया है.  यह राशि संबंधित जिलों में विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर विशेष रूप से खर्च की जाएगी.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने राज्य में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ी पहल की है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 12 जिलों के लिए 3.89 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया है.  यह राशि संबंधित जिलों में विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर विशेष रूप से खर्च की जाएगी.

 

इन जिलों को मिला आवंटन

गृह विभाग ने  जिन 12 जिलों के लिए राशि आवंटित की है, उनमें बोकारो, चाईबासा, सिमडेगा, रामगढ़, गुमला, जामताड़ा, धनबाद, देवघर, साहेबगंज, लातेहार, गोड्डा और जमशेदपुर शामिल हैं.

जिलेवार आवंटित राशि : 

- बोकारो:  65

- चाईबासा: 60

- सिमडेगा: 15

- रामगढ़: 40

- गुमला: 10

- जामताड़ा: 30

- धनबाद: 75

- देवघर:  09

- साहेबगंज: 10

- लातेहार:  25

- गोड्डा: 25

- जमशेदपुर: 25

- कुल: 3.89 करोड़

 
खर्च और सत्यापन से जुड़े निर्देश

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि आवंटित राशि की निकासी और उपयोग का सत्यापन महालेखाकार (AG Office) से कराना अनिवार्य होगा. सत्यापन के उपरांत संबंधित रिपोर्ट को विभाग की बजट शाखा को उपलब्ध कराना होगा.

 

साथ ही, यह भी निर्देश दिया गया है कि आवंटित राशि का उपयोग केवल विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए ही किया जाए. किसी अन्य उद्देश्य के लिए राशि का विचलन (diversion) नहीं किया जाएगा.

 

यदि किसी जिले में आवंटित धनराशि का पूरा उपयोग नहीं हो पाता है, तो बचत राशि को चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले सरकारी कोष में जमा (surrender) कराना अनिवार्य होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही