Search

 
 
 

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए झारखंड के नेता

 
Hyderabad : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में झारखंड समेत सभी गैर बीजेपी शासित राज्यों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनी. कार्यसमिति में पीएम मोदी ने बीजेपी पदाधिकारियों को वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति पर कड़ी चोट करने का निर्देश दिया है. कहा है कि परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति से राष्ट्र और लोकतंत्र को गंभीर नुकसान हुआ है. इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए वंशवाद छोड़कर विकासवाद की ओर बढ़ना है. इसके अलावा पन्ना प्रमुखों और बूथों को मजबूत बनाने का भी निर्देश दिया गया.

निर्देशों को झारखंड बीजेपी अमल में लाएगी

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में दिये गये निर्देशों को झारखंड बीजेपी अमल में लाएगी. कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – हैदराबाद">https://lagatar.in/babulal-and-annapurna-met-ailing-mla-inderjit-mahto-in-hyderabad/">हैदराबाद

में बीमार विधायक इंद्रजीत महतो से मिले बाबूलाल और अन्नपूर्णा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही