Ranchi : इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने झारखंड में हुए तीसरे चरण के मतदान के बाद चारों सीटों पर जीत का दावा किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने चारों सीटों पर हुए चुनाव में इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों के प्रति अपना भरोसा जताने के लिए मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं के रुझान को देखते हुए आज चारों सीटों पर हुए चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों और झूठे वायदों को देखते हुए जनता ने इस चुनाव में भाजपा से दूरी बना ली है, जिसका पूरा फायदा इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने और अपने अधिकारों को पाने के लिए जनता ने जिस तरह का भरोसा इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों के प्रति जताया हैं, उसे हम कायम रखेंगे.
झारखंड : इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया चारों सीट पर जीत का दावा
Leave a Comment