Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ACB ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लेकर आ रही है एसीबी
  • एसीबी की विशेष कोर्ट में किया जाएगा पेश

Vinit/Saurav 

 

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार समेत अन्य शामिल हैं.

 

गिरफ्तार आरोपी विजन और मार्शल कंपनी के अधिकारी हैं. एसीबी ने यह गिरफ्तारी मुंबई और गुजरात से की है. मार्शल और विजन वही दोनों कंपनियां हैं, जिनकी बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी और पूरा मामला चर्चित हुआ था.

 

इस केस में एसीबी ने अब तक राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे, छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया, झारखंड के IAS अधिकारी अमित प्रकाश और प्रिज्म होलोग्राफी के डायरेक्टर विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया. हालांकि समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने से सभी आरोपियों को लाभ मिला और उन्हें बेल मिल गई. एसीबी ने शराब घोटाला केस में कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. 

 

एजेंसी ने उक्त सात आरोपियों के विरुद्ध पिछले महीने ही कोर्ट से वारंट लिया था. आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची आ रही है, जहां उन्हें एसीबी की विशेष कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही