Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड शराब घोटाला: पूर्व उत्पाद अधिकारी अमर मेहता से ACB कर रही पूछताछ

झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में ACB की जांच जारी है. शुक्रवार को पूर्व उत्पाद विभाग के अधिकारी अमर मेहता ACB के समक्ष पहुंचे, जहां एजेंसी उनसे शराब घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में ACB की जांच जारी है. शुक्रवार को पूर्व उत्पाद विभाग के अधिकारी अमर मेहता ACB के समक्ष पहुंचे, जहां एजेंसी उनसे शराब घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है.

 

अमर मेहता वर्तमान में भूमि अभिलेख विभाग में कार्यरत हैं. इससे पहले वह उत्पाद विभाग में पदस्थापित थे. इसी को लेकर ACB उनसे विभागीय प्रक्रिया, अधिकारियों की भूमिका और कथित अनियमितताओं से जुड़े सवाल कर रही है.

 

इससे पहले ACB ने मामले से जुड़े अरुण सिंह से भी पूछताछ की थी. एजेंसी दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और विभागीय रिकॉर्ड के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही