Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड शराब घोटाला : योगेंद्र तिवारी से आठ दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी इजाजत

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड शराब घोटाला के आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को आज शुक्रवार को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. योगेंद्र तिवारी की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया और राँची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की. इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की ओर से विशेष लोक अभियोजक बी एम पी सिंह ने बहस की. ईडी की ओर से योगेंद्र तिवारी से पूछताछ करने के लिए 14 दिनों की रिमांड देने की अनुमति मांगी गयी. जिसका योगेंद्र तिवारी के अधिवक्ता ने विरोध किया. इसके बाद अदालत ने आठ दिनों की रिमांड की अनुमति दी. अब ईडी योगेंद्र तिवारी को आठ दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. (पढ़ें, चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-duck-chicks-distributed-among-66-beneficiaries/">चाकुलिया

: 66 लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का किया गया वितरण)

19 अक्टूबर देर शाम ईडी ने योगेंद्र तिवारी को किया था गिरफ्तार

इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार किया था. उन पर शराब घोटाला के जरिए अवैध कमाई करने और मनी लाउंड्रिंग का आरोप है. इस मामले में ईडी ने बीते 23 अगस्त को 34 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इन ठिकानों में योगेंद्र तिवारी के देवघर स्थित होटल सिद्धार्थ के सामने स्थित गोदाम, बोंपासस टाउन स्थित डॉ. राजीव पांडेय अस्पताल के पास स्थित आवास, हरमू हाउसिंग कॉलोनी के डी-2 स्थित मेसर्स संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड और जामताड़ा के दो ठिकाने शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : गगनयान">https://lagatar.in/gaganyaan-mission-efforts-to-send-humans-to-the-moon-begin-isros-test-flight-tomorrow/">गगनयान

मिशन : चांद में मानव भेजने की कवायद शुरू, इसरो की परीक्षण उड़ान कल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही