Search

 
 
 

झारखंड शराब घोटाला: फर्जी बैंक गारंटी केस में अरेस्ट मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी निदेशक को लाया गया रांची

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला में एसीबी की जांच जारी है. फर्जी बैंक गारंटी मामले में शनिवार को गिरफ्तार मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी के निदेशक जगन तुकाराम देसाई को रविवार को रांची लाया गया.
 

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला में एसीबी की जांच जारी है. फर्जी बैंक गारंटी मामले में शनिवार को गिरफ्तार मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी के निदेशक जगन तुकाराम देसाई को रविवार को रांची लाया गया. एसीबी की टीम फ्लाइट से जगन तुकाराम देसाई को लेकर रांची एयरपोर्ट पहुंची. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. 


एसीबी रांची थाना कांड संख्या 09/2025  मामले में जगन तुकाराम देसाई गुजरात के पोखरण स्थित सप्तगिरी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी से एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से संबंधित है. 

 

कंपनी को ई-टेंडर की निविदा शर्तों के तहत झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के पक्ष में जोन-04 (धनबाद) के लिए बैंक गारंटी जमा करनी थी. लेकिन कंपनी ने JSBCL के साथ धोखाधड़ी करते हुए फर्जी बैंक गारंटी जमा कर दी. एसीबी की जांच में अप्राथमिकी अभियुक्त जगन तुकाराम देसाई के विरूद्ध इस धोखाधड़ी के संबंध में ठोस साक्ष्य पाए गए, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया.


इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और जांच टीम अन्य संबंधित व्यक्तियों और फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की दिशा में काम कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही