Search

 
 
 

शराब घोटाला : योगेंद्र तिवारी पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

 
 Ranchi : शराब घोटाला मामले में योगेंद्र तिवारी आज शनिवार दोपहर ईडी के रांची जोनल ऑफिस पहुंचे. इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने योगेंद्र तिवारी से पूछताछ शुरू कर दी. योगेंद्र तिवारी अपने साथ तीन बैग लेकर पहुंचे.

23 अगस्त को ईडी ने  32 ठिकानों पर छापेमारी की थी

वे चेहरा ढंक कर ईडी कार्यालय आये. बता दें कि 23 अगस्त को ईडी ने शराब घोटाला मामले में योगेंद्र तिवारी सहित कई अन्य लोगों के कुल 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

क्या है झारखंड में शराब घोटाला का मामला

छ्त्तीसगढ़ शराब कंसलटेंट, सप्लायर्स और झारखंड के उत्पाद विभाग ने झारखंड के सरकारी राजस्व को 450 करोड़ रुपए से अधिक का उत्पाद राजस्व का घाटा कराया है. झारखंड में नयी शराब नीति के सलाहकार अरुणपति त्रिपाठी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का सरगना बताये जाते हैं. उस पर आरोप है कि वह केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की राज्य की सहमति के बिना ही झारखंड में सलाहकार बने थे.

अरुणपति त्रिपाठी पर  छत्तीसगढ़ में कई गंभीर आरोप लगे हैं

नियमानुसार झारखंड में सलाहकार बनने के लिए त्रिपाठी अपने मूल विभाग व छत्तीसगढ़ सरकार से अनुमति लेना आवश्यक था. उन पर छत्तीसगढ़ में कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिसमें एक फर्जी कंपनी बनाकर छत्तीसगढ़ में होलोग्राम छापने का आरोप भी है. जिन तीन कंपनियों के नाम शराब घोटाला केस (छत्तीसगढ़) में सामने आ रहे हैं, झारखंड की शराब नीति में उनका सीधा हस्तक्षेप बताया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही