गोड्डा से निशिकांत, पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो आगे पहले राउंड में रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ को बढ़त Ranchi : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गयी है. झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है. जबकि 19 हॉल में 465 टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग चल रही है. पोस्टल बैलेट के लगभग 15700 वोटों की गिनती 16 राउंड में 20 टेबल पर जारी है. 50-50 के बंडल के साथ पहले राउंड की गिनती की जा रही है. रांची लोकसभा सीट से पहले राउंड की गिनती समाप्त हो गयी है. इसके बाद बीजेपी 4404 वोट से आगे है. कांग्रेस को 27825, बीजेपी को 32229 और देवेंद्र को 7288 वोट मिले हैं. वहीं पोस्टल बैलेट के पहले राउंड की गिनती में इंडिया गठबंधन आगे है. इससे पहले रांची लोकसभा सीट से पोस्टल बैलेट की 1000 वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस आगे थी कांग्रेस को 397, भाजपा को 333 और निर्दलीय देवेंद्र महतो को 230 वोट मिले थे. पोस्टल वॉलेट के पहले रुझान में कांग्रेस 64 वोट से आगे चल रही थी. गांडेय उपचुनाव की बात करें तो कल्पना सोरेन पीछे चल रही है. दो राउंड के मतों की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी दिलीप कुमार 2000 मतों से आगे चल रहे हैं. दुमका से सीता सोरेन 7569 वोटों से आगे है. सीता सोरेन को 12403 और नलिन सोरेन 4834 मत मिले हैं. राजमहल से विजय हांसदा ताला मरांडी को पछाड़कर लगभग 4000 वोट से आगे चल रहे हैं. गिरिडीह से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी आगे चल रहे हैं. उनको 23667 वोट मिले हैं. वहीं इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो को 19755 और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को 15,768 मत प्राप्त हुए हैं. जमशेदपुर से विद्युत वरण को 34957 वोट और समीर मोहंती को 8358 वोट मिले हैं. इस तरह यहां से विद्युत 26599 वोट से आगे चल रहे हैं. हजारीबाग से मनीष जायसवाल 12386 वोटो से आगे चल रहे हैं. मनीष को 29697 और जय प्रकाश भाई पाटिल को 17311 वोट मिले हैं. धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो आगे चल रहे हैं. सिंहभूम से गीता कोड़ा पीछे चल रही हैं. वहीं जेएमएम प्रत्याशी जोबा मांझी आगे चल रही हैं.
पहले राउंड में रांची से बीजेपी को बढ़त
गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं. इंडिया गठबंधन के प्रदीप यादव पीछे हैं. वहीं जमशेदपुर से भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो आगे चल रहे हैं. वहीं जेएमएम के समीर कुमार मोहंती पीछे हैं. पलामू से भाजपा के विष्णु दयाल राम को बढ़त मिली है. जबकि आरजेडी प्रत्याशी ममता भुइंया पीछे चल रही है.पहले राउंड की गिनती में रांची में बीजेपी को बढ़त दिखती मिल रही है. भाजपा करीब 4 हजार वोट से आगे चल रही है.
जानें किस सीट से कौन सी पार्टी चल रही आगे
चुनाव क्षेत्र का नाम 2019 2014 2024 (आगे) दुमका BJP JMM BJP कोडरमा BJP BJP BJP रांची BJP BJP BJP जमशेदपुर BJP BJP BJP सिंहभुम INC BJP - खूंटी BJP BJP INC आगे, अर्जुन मुंडा पीछे लोहरदगा BJP BJP INC गोड्डा BJP BJP BJP गिरिडीह AJSU BJP AJSUP पलामू BJP BJP BJP
14 लोकसभा सीट से बीजेपी और इंडि प्रत्याशी के नाम
लोकसभा सीट | बीजेपी प्रत्याशी | इंडि गठबंधन प्रत्याशी |
सिंहभूम | गीता कोड़ा | जोबा मांझी (जेएमएम) |
खूंटी | अर्जुन मुंडा | कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) |
लोहरदगा | समीर उरांव | सुखदेव भगत (कांग्रेस) |
पलामू | विष्णु दयाल राम | ममता भुइंया (राजद) |
चतरा | कालीचरण सिंह | केएन त्रिपाठी (कांग्रेस) |
कोडरमा | अन्नपूर्णा देवी | विनोद सिंह (माले) |
हजारीबाग | मनीष जायसवाल | जेपी भाई पटेल (कांग्रेस) |
रांची | संजय सेठ | यशस्विनी सहाय (कांग्रेस) |
गिरिडीह | चंद्र प्रकाश चौधरी | मथुरा प्रसाद महतो (जेएमएम) |
धनबाद | ढुल्लू महतो | अनुपमा सिंह (कांग्रेस) |
जमशेदपुर | विघुत वरण महतो | समीर मोहंती (कांग्रेस) |
राजमहल | ताला मरांडी | विजय हांसदा (जेएमएम) |
दुमका | सीता सोरेन | नलिन सोरेन (जेएमएम) |
गोड्डा | निशिकांत दुबे | प्रदीप यादव (जेएमएम) |
झारखंड में चौथे चरण से शुरू हुआ था चुनाव
बता दें कि झारखंड में लोकसभा चुनाव चौथे चरण (13 मई) में शुरू हुआ था. राज्य के पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरगा और पलामू में मतदान हुआ था. वहीं पांचवें चरण (20 मई) में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग हुई है. छठे चरण (25 मई) में रांची, गिरिडीह, धनबाद व जमशेदपुर और सातवें चरण (1 जून) में राजमहल, दुमका व गोड्डा में मतदान संपन्न हुआ था.
लोकसभा हॉल टेबल राजमहल 2 32 दुमका 1 14 गोड्डा 2 48 चतरा 1 48 कोडरमा 2 30 गिरिडीह 2 25 धनबाद 1 40 रांची 1 20 जमशेदपुर 1 42 सिंहभूम 1 28 खूंटी 1 30 लोहरदगा 2 40 पलामू 1 28 हजारीबाग 1 40
Leave a Comment