Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बनी फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण रिलीज को तैयार, बहुत जल्द जाएगी सेंसर बोर्ड

Advertisement
Advertisement

रामकृष्ण परमहंस ने अपने जीवन में विभिन्न प्रकार की भक्ति पद्धतियों का अभ्यास किया

Hazaribagh : झारखंड में बनी फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण रिलीज को तैयार है. इसे बहुत जल्द सेंसर बोर्ड को भेजा जाएगा. फिल्म पूर्ण रूप से सामाजिक, आध्यात्मिक और संदेशात्मक है, जो लोगों को संदेश देने के साथ अध्यात्म के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी. फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है. गजानंद पाठक इससे पूर्व भी आध्यात्म जगत से जुड़ी फिल्मों का निर्माण करते आये हैं. उनकी विशेष रुचि इसी प्रकार की फिल्मों को लेकर है, जो वर्तमान और भविष्य में भी अमर होगी. लोग आज भी देखेंगे और कल भी देखेंगे. रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों में स्वामी विवेकानंद सबसे प्रमुख थे. विवेकानंद ने रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों को दुनियाभर में फैलाया. रामकृष्ण परमहंस के सिद्धांतों ने आधुनिक भारतीय धर्म और संस्कृति को गहराई से प्रभावित किया है. रामकृष्ण परमहंस के विचार और सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. जितने उनके समय में थे. वे हमें आध्यात्मिकता के उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं. वी.ई.सी फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण के वास्तविकता को जन-जन तक पहुंचाने वाली है. भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर और महालक्ष्मी ने इस फिल्म में गीत और भजन गाये हैं. फिल्म का संगीत अजय मिश्रा ने दिया है. फिल्म के निर्देशक बिमल कुमार मिश्र हैं, जिन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है. फिल्म के निर्माता हजारीबाग झारखंड के निवासी गजानंद पाठक हैं. फिल्म में साधक रामकृष्ण का अभिनय अमरकांत राय ने किया है और जगत गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस का अभिनय गजानंद पाठक ने किया है. सभी कलाकारों का अभिनय फिल्म की गुणवत्ता और सुंदरता को बहुत ही ऊंचाई तक ले जाता है. मुकेश राम प्रजापति ने स्वामी विवेकानन्द का अभिनय किया है और मनोज पांडेय, संजय तिवारी, चांदनी झा, श्रेष्ठा भट्टाचार्य, प्रशांत कुमार पांडेय उर्फ टोनी, पीके सेनगुप्ता, दीपक घोष,अजीत अरोरा ने मुख्य कलाकरों के रूप में अच्छा अभिनय किया है. सभी अभिनेता एवं अभिनेत्री झारखंड के हैं. यह फिल्म मनोरंजन और भक्ति, श्रद्धा जागने के साथ-साथ शिक्षा और मानव कल्याण के लिए बनाई गईं उच्च स्तरीय फिल्म है. इस फिल्म में युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश है. इसे भी पढ़ें : शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-lokpal-case-hearing-completed-in-delhi-high-court-verdict-reserved/">शिबू

सोरेन लोकपाल मामला: दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही