Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : नियुक्ति वर्ष में लगा कई नौकरियों पर ग्रहण

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड में 2021 को नियुक्ति वर्ष माना जा रहा था. अभ्यर्थियों में खुशी थी. लेकिन कई कारणों से जेपीएससी सहित नियुक्ति संबंधी कई विज्ञापन रद्द कर दिये गये. वहीं सहायक पुलिस हड़ताल पर रहे, तो अनुबंध खत्म होने पर स्वच्छता कर्मियों को बैठा दिया गया.

जेपीएससी

झारखंड लोक सेवा आयोग ने 7वीं से 10 जेपीएससी की परीक्षा ली. लेकिन जेपीएससी और विवाद का साथ चोली दामन जैसा रहा है. पूर्व के जेपीएससी की परीक्षाएं जिस प्रकार विवादों में घिरी रही, ठीक उसी प्रकार 7वीं से 10वीं तक के जेपीएससी की परीक्षा भी विवादों में घिर गया है. पीटी के परिणाम आने के बाद अभ्यर्थी सड़कों पर उतर गये. परीक्षा परिणाम के बाद अनियमितता का आरोप लगना शुरू हुआ. कई दिनों तक रांची में विरोध प्रदर्शन किया गया. जेपीएससी और सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया. अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. उच्च न्यायालय ने मुख्य परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है.

पंचायत सचिव

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2017 में पंचायत सचिव और लिपिक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था. परीक्षा के विभिन्न चरणों में ली गयी लिखित परिक्षा, कौशल जांच परीक्षा, कंप्यूटर योग्यता औऱ हिंदी टंकन जांच परीक्षा में कुल 4 हजार 9 सौ 48 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 20 अगस्त 2019 से 7 सितंबर 2019 तक की गयी. परीक्षा की सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद आयोग द्वारा परीक्षा की मेधा सूची प्रकाशित नहीं की गई और 19 जनवरी 2022 को परीक्षा निरस्त करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी.

स्वच्छ भारत अनुबंध कर्मी

स्वच्छ भारत ग्रामीण के अनुबंध कर्मियों को अनुबंध की समय सीमा खत्म होते ही एक जनवरी से बैठा दिया गया. एसबीएम कर्मियों ने 44 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरने पर राजभवन के सामने बैठे रहे. विधायक बंधु तिर्की के अश्वासन के बाद एसबीएम कर्मियों ने अपनी हड़ताल तोडी. लेकिन कोई फलाफल नहीं निकला.

सहायक पुलिसकर्मी

अनुबंध के आधार पर सहायक पुलिस कर्मियें को रखा गया था. नियुक्ति के समय सहायक पुलिस कर्मियों को कहा गया था कि तीन वर्ष के बाद उनकी सीधी नियुक्ति कर दी जायेगी. मानदेय औऱ सीधी नियुक्ति नहीं होने के कारण 37 दिनों तक सहायक पुलिसकर्मी हड़ताल पर रहे. सरकार के अश्वासन और वरीय पदाधिकारियों के लिखित अश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हुई. पर इनकी मांग पर कोई एक्शन नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/demand-for-improvement-in-survey-map-of-national-highway-343-bypass-minister-said-i-will-meet-the-chief-minister-and-apprise-him-of-the-problem/">राष्ट्रीय

राज मार्ग 343 बाईपास के सर्वे नक्शे में सुधार की मांग, मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराऊंगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही