राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों सरायकेला खरसांवां और गढ़वा में भीषण उष्ण लहर सीवियर हीट वेव रही. Ranchi : झारखंड के 22 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से. से पार कर चुका है. पाकुड़ और साहिबगंज को छोड़कर सभी जिलों में लोग गर्मी की तपिश परेशान हैं. शनिवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों सरायकेला खरसांवां और गढ़वा में भीषण उष्ण लहर सीवियर हीट वेव रही. झारखंड में सबसे गर्म 45.9 डिग्री से. के साथ सरायकेला खरसावां रहा. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर आंधी के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 0.5 एमएम पश्चिमी-सिंहभूम में दर्ज की गयी. राज्य में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर भी दर्ज की गयी. राज्य में उच्चतम तापमान 45.2 डिग्री से. डालटनगंज में जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री से. चाईबासा में दर्ज किया गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Rain.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून 19 जून को प्रवेश कर सकता है. इससे पहले 17 जून से झारखंड के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है. रविवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी, मध्य एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं पर हीट वेव रहने को लेकर चेतावनी दी गयी है. वहीं इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
मौसम विभाग :राज्य में मानसून 19 जून को प्रवेश कर सकता है
alt="" width="600" height="400" /> मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून 19 जून को प्रवेश कर सकता है. इससे पहले 17 जून से झारखंड के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है. रविवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी, मध्य एवं निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं पर हीट वेव रहने को लेकर चेतावनी दी गयी है. वहीं इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
Leave a Comment