Search

 
 
 

हैदराबाद के रिजॉर्ट में झारखंड के विधायकों की कड़ी पहरेदारी

 
  • परिंदा भी नहीं मार सकता पर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात
  • कांग्रेस की तेलंगाना प्रभारी दीपा दास मुंशी की निगरानी में हैं विधायक
Hyderabad : झारखंड के महागठबंधन विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए हैदराबाद के एक रिजॉर्ट में पूरी निगरानी में रखा गया है. विधायकों के खानपान के लिए अलग स्थान, कमरों की पहरेदारी के लिए पुलिसकर्मी और कई अन्य इंतजाम किये गए हैं. पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. बता दें कि  झारखंड से विधायक चंपई सरकार के शपथ के बाद  2 फरवरी को चार्टर प्लेन से यहां पहुंचे थे. उन्हें यहां शामरीपेट स्थित लियोनिया होलिस्टिक डेस्टिनेशन ले जाया गया. जानकारी के अनुसार सभी करीब 40 विधायकों को कांग्रेस कमेटी सचिव और पार्टी की तेलंगाना प्रभारी दीपा दास मुंशी की निगरानी में ओ बिज ब्लॉक में ठहराया गया है. यहां किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक है. विधायकों की संभावित खरीद-फरोख्त को देखते हुये यह इंतजाम किये गये हैं. पुलिस अधिकारी निकास और प्रवेश द्वारों की चौबीसों घंटे पहरेदारी कर रहे हैं. विधायकों को जिन कमरों में ठहराया गया है, उसकी पुलिस कर्मी पहरेदारी कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि मोबाइल फोन अब भी विधायकों के पास हैं और रिजॉर्ट में सादे लिबास में पुलिस कर्मी हैं. झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली महागठबंधन के करीब 40 विधायक यहां पूरी निगरानी में ठहरे हुये हैं. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने कहा कि झारखंड के सभी विधायक 5 फरवरी को उस वक्त रांची के लिए रवाना होंगे, जब चंपई सोरेन सरकार फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-arrested-bhanu-a-light-employee-of-badgai-hemant-and-bhanu-may-be-interrogated-face-to-face/">ED

ने बड़गाईं के हल्का कर्मचारी भानू को किया गिरफ्तार, हेमंत और भानू को आमने-सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही