Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड मनी लॉन्ड्रिंग मामला : कोलकाता में योगेश अग्रवाल के कई ठिकानों पर रांची ईडी टीम की रेड

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड के शेल कंपनी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में रांची ईडी की टीम बुधवार को कोलकाता में छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, झारखंड में सत्ता शीर्ष से जुड़े लोगों के कोलकाता स्थित ठिकाने पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता मुदियाली में कारोबारी योगेश अग्रवाल के घर दबिश दी है. एक महिला समेत कुल छह अधिकारी योगेश के घर की तलाशी ले रहे हैं.  इसके अलावा ईडी की एक अन्य टीम ने योगेश अग्रवाल के बिधान सरणी स्थित दफ्तर में भी रेड मारी है.

योगेश अग्रवाल के घर और दफ्तर पर ईडी की तलाश जारी 

योगेश अग्रवाल के घर और दफ्तर पर ईडी की तलाश लगातार जारी है. सूत्रों का कहना है कि अग्रवाल परिवार रीयल इस्टेट, फाइनेंस और मोटर ट्रेनिंग स्कूल का कारोबार करता है. मोटर ट्रेनिंग कंपनी का नाम `लाला भगवानदास मोटर ट्रेनिंग स्कूल` है. इन कंपनियों के निदेशक योगेश अग्रवाल और अनीशा अग्रवाल हैं. जो खबर सामने आ रही हैं कि दिल्ली स्थित पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के आवास से ईडी ने एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त किया था, यह कार भगवानदास फर्म से जुड़ा हुआ था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही