Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के सांसदों ने खर्च किए 124 करोड़, 8 सांसदों का उपयोगिता प्रमाण पत्र ही जमा नहीं

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड के सभी 14 सांसदों को क्षेत्र विकास योजनाओं के लिए 124.61 करोड़ रुपए मिल चुके हैं. यानि सभी सांसदों को मिलाकर 98.96 फीसदी राशि खर्च की जा चुकी है. 16 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया जाना बाकी है. लेकिन आठ सांसदों द्वारा खर्च की गई राशि का अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं हो पाया है. वहीं चार सांसदों का ऑडिट सर्टिफिकेट अब तक पेंडिंग ही पड़ा हुआ है. केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा का सभी प्रमाण पत्र अंडर प्रोसेस है. इसे भी पढ़ें - EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-recovered-chats-messages-of-vinod-singh-make-shashi-ranjan-dc-somewhere-no-relation-pure-commercial/">EXCLUSIVE:

ED ने रिकवर किए चैट, विनोद सिंह का मैसेज, कहीं का DC बना दो शशि रंजन…नो रिलेशन प्योर कमर्शियल

इन सांसदों की उपयोगिता और ऑडिट सर्टिफिकेट जमा नहीं

सांसद निशिकांत दुबे का प्रोविजनल यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट अब तक लंबित है. विद्युतवरण महतो का ऑडिट सर्टिफिकेट के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र भी पेंडिंग है. विजय हांसदा का ऑडिट और उपयोगिता प्रमाण पत्र पेंड़िंग है. बीडी राम का भी ऑडिट और उपयोगिता प्रमाण पत्र पेंडिंग है. वहीं चंद्रप्रकाश चौधरी, गीता कोड़ा और सुनील सोरेन का प्रोविजनल उपयोगिता प्रमाण पत्र पेंडिंग है.

चार सांसदों का जमा हो चुका है ऑडिट और यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट

अब तक सिर्फ चार सांसदों का ऑडिट और यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा हो चुका है. इसमें कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, धनबाद के सांसद पीएन सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत और चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह शामिल हैं.

किस क्षेत्र की कितनी योजनाएं हुई स्वीकृत

 
क्षेत्र कितनी योजनाएं
पेयजल सुविधा 296  
एजुकेशन 47  
हेल्थ व फैमिली वेलफेयर 11  
सिंचाई सुविधा 01  
गैर पारंपरिक ऊर्जा 01  
पब्लिक फैसिलिटी 284  
रोड, पाथ वे,ब्रिज, लिंक रोड़ 831  
सेनिटेशन 11  
स्पोर्टस 11  
कृषि कार्य से संबंधित  
नगर विकास से संबंधित   01

किन प्रमुख योजना पर कितना खर्च

 
योजना राशि
ड्रिकिंग वाटर फैसिलिटी 396.84 लाख  
एडुकेशन 499.65 लाख  
स्वास्थ्य कल्याण   126.30 लाख
गैर पारंपरिक ऊर्जा   6.44 लाख
पब्लिक फैसिलिटी 1772.74 लाख  
सड़क, पाथवे, ब्रिज 2636.46 लाख  
पब्लिक हेल्थ(टॉयलेट निर्माण) 54.17 लाख  
स्पोर्टस 135.94 लाख  
कृषि कार्य 44.29 लाख  
शहरी विकास 14.00 लाख  
इसे  भी पढ़ें - राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-pm-modi-said-congress-has-been-against-dalits-backward-classes-tribals-save-only-40-seats-in-the-next-elections/">राज्यसभा

  : पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों के खिलाफ, 40 सीट ही बचा लें चुनाव में…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही