Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Advertisement
Advertisement
Deoghar : देवघर-झारखंड मुक्ति मोर्चा के 43वें स्थापना दिवस देवघर आर मित्रा मैदान में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे. समारोह में सभी नेता समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे थे. वहीं मंच पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रशांत शेखर, पूर्व प्रत्याशी परिमल सिंह, मंत्री हफीजुल हसन,युवा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश साह, सचिव बाबूलाल सोरेन, महानगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह उर्फ़ नुनु सिंह,उपाध्यक्ष सरोज सिंह, इस्तियाक मिर्जा, कुलदीप सिंह सहित कई नेता मौजूद थे. मंच का संचालन सुरेश साह ने किया. नेताओं ने झामुमो के स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए संगठन के उद्देश्य को बताया. मंत्री हफीजुल हसन ने सरकार की योजनाओं का विवरण पेश किया. कहा कि राज्य में गरीबों के लिए बहुत सी योजना चल रही है. पंचायत स्तरीय शिविर लगाकर सरकार की योजना को गरीबों के घरों तक पहुंचाया गया है. पर्यटन मंत्री होने के नाते उनका भी दायित्व है. जिला के सभी मंदिरों का कायाकल्प कराने का काम चल रहा है. देवघर में भी शिवगंगा और मनसिंघी तलाब की साफ़ सफ़ाई कराना है, जिसका काम जल्द शुरू कराया जाएगा. समारोह में अच्छी भीड़ जुटने से सभी नेता काफ़ी उत्साहित दिखे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jmm-foundation-day-celebration-in-jamtara/">जामताड़ा

में झामुमो का स्थापना दिवस समारोह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही