Search

 
 
 

कभी नहीं डरा है झारखंड मुक्ति मोर्चाः सीएम

 
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी नहीं डरा है. काफी सारे लोग चुनावी अखाड़े में हैं. लकड़बग्घे की तरह इनको नोंचने में लगे हैं. ध्यान रखिएगा ये जगन्नाथ महतो का क्षेत्र है. सीएम सोमवार को डुमरी में झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी के नामांकन के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने तो हम झुके ही नहीं तो इन छोटे-छोटे लोगों के सामने क्या झुकेंगे. इसे भी पढ़ें -हफीजुल">https://lagatar.in/cm-participated-in-hafeezuls-nomination-said-election-between-capitalists-and-poor-gurba/">हफीजुल

के नामांकन में शामिल हुए CM, बोले – चुनाव पूंजीपतियों व गरीब-गुरबा के बीच

इस बार पूरे अधिकार से मांगने आए हैं वोट

सीएम ने कहा कि इस बार पूरे अधिकार से वोट मांगने आए हैं. जिन हालातों में बेबी देवी ने चूल्हा चौका से निकलकर जगन्नाथ महतो के रास्ते को अपनाया है, वह किसी से छिपा हुआ नहीं है. पांच साल हमलोगों ने काफी उतार-चढ़ाव देखे. इन पांच सालों में बड़ी-बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी. अगली बार फिर से सरकार बनाएंगे. इसे भी पढ़ें -पारा">https://lagatar.in/hemant-government-did-nothing-on-salary-and-adjustment-of-para-teachers-babulal/">पारा

शिक्षकों के वेतन और समायोजन पर हेमंत सरकार ने कुछ नहीं कियाः बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही