Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड नवनिर्माण युवा सेना का होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह

Barkattha : बरकट्ठा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सूर्यकुंड धाम परिसर के डाकबंगला में रविवार को झारखंड नवनिर्माण युवा सेना के संस्थापक सीके पांडेय और दक्षिणी जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया पांडेय की ओर से सोमवार को संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक छत्रु प्रसाद ने किया. समारोह में जिला परिषद सदस्य, उनके प्रतिनिधियों और सहयोगियों ने प्रखंड के पत्रकारों और जन प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पत्रकार धनंजय पाठक, रेयाज खान, सुनील श्रीवास्तव, सुरेंद्र ठाकुर, ईश्वर यादव, रामकृष्ण पांडेय, श्याम किशोर पांडेय, अजित वर्णवाल, अजय यादव, प्रवीण पांडेय, मुकेश पांडेय, साहेब सोरेन, सूरज मोदी, सुरेश पांडेय, रिंकू माली, संतोष पांडेय, परमानंद पांडेय, पंकज वर्णवाल, अनिल वर्णवाल, छोटी रविदास, बंटी खान, कुंवर यादव आदि को माला एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :डीजीपी">https://lagatar.in/dgps-review-meeting-instructions-to-be-alert-on-holi-shab-e-barat-and-ram-navami/">डीजीपी

ने की समीक्षा बैठकः होली,शब-ए-बारात और रामनवमी पर अलर्ट रहने के निर्देश

लोगों ने गीत-संगीत का उठाया आनंद

वहीं लोगों ने अटका के गायक महादेव बर के बेहतरीन संगीत का आनंद उठाया. कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व पत्रकारों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे और एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. मौके पर उपस्थित गोरहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा ने कहा कि होली और शब-ए-बारात खुशियों का त्योहार है, दोनों पर्व शांतिपूर्वक मनाएं. कार्यक्रम के पश्चात लोगों ने लजीज व्यंजन का आनंद उठाया एवं एक-दूसरे को लोगों ने गुलाल लगाया. समारोह में हजारीबाग जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप सदस्य बरकट्ठा उत्तरी कुमकुम देवी, चंदवारा पूर्वी जिप सदस्य महादेव राम, समाजसेवी शिक्षक श्रीकांत पांडेय, भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद मंडल, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कुदूश अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि छोटन कॉल, पंचायत समिति सदस्य विकास पांडेय, समाजसेवी अस्मत अली, उपमुखिया छत्रधारी ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अडाणी">https://lagatar.in/adani-case-congress-staged-protest-in-front-of-sbi-and-lic-offices/">अडाणी

प्रकरणः कांग्रेस ने एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के समक्ष दिया धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही