Ranchi : जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी. परीक्षा 2 घंटे की होगी. रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10:30 बजे रखा गया है. परीक्षा दिन के 11:30 बजे से शुरू होगी, जो 1:30 तक चलेगी. झारखंड में यह परीक्षा चार भाषाओं हिंदी, इंग्लिश, उर्दू और ओड़िया में ली जाएगी. परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे. रिजनिंग में 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसके लिए 50 नंबर मिलेगा. वहीं अंकगणित में 20 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 25 नंबर मिलेगा. भाषा में 20 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 25 नंबर दिये जाएंगे. सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे और प्रत्येक के लिए 1 अंक मिलेगा. कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. प्रश्न पत्र में 3 खंड में कुल 100 अंक के 80 प्रश्न होंगे. दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – JSCA">https://lagatar.in/jsca-inter-district-under-16-super-league-latehar-beat-lohardaga/">JSCA
इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 सुपर लीगः लातेहार ने लोहरदगा को हराया [wpse_comments_template]
झारखंड : नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को

Leave a Comment