Search

 
 
 

झारखंड : बीते दस साल में 113 थाना क्षेत्रों में खत्म हुए नक्सली

 
Saurav singh Ranchi :  झारखंड में बीते दस साल के दौरान 113 थाना क्षेत्रों में नक्सली खत्म हुए हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014 में झारखंड के 131 थाना क्षेत्रों में नक्सल का प्रभाव था. लेकिन साल 2024 के अंत तक यह संख्या कम होकर सिर्फ 18 रह गयी. सुरक्षाबलों द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियानों के कारण अब सिर्फ सात जिलों के 18 थाना क्षेत्रों में ही नक्सलियों का प्रभाव बचा है.

एक दशक में मारे गये 268 नक्सली :

  • - 2014 : 39
  • - 2015 : 37
  • - 2016 : 40
  • - 2017 : 27
  • - 2018 : 25
  • - 2019 : 31
  • - 2020 : 18
  • - 2021 : 08
  • - 2022 : 13
  • - 2023 : 14
  • - 2024 : 11
  • - 2025 : ( 5 फरवरी तक): 05
  • - कुल : 268

साल 2014 में इन 23 जिलों के 131 थाना क्षेत्रों में था नक्सलियों का प्रभाव :

  • गढ़वा : खरौंदी, भवनाथपुर, कांडी, नगर उटारी, रमना, चिनिया, रंका, भंडरिया और धुरकी.
  • पलामू : लेस्लीगंज, पांकी, मनातू , हैदरनगर, मोहम्मदगंज और हरिहरगंज.
  • लातेहार : मनिका, हेरहंज, बालूमाथ, चंदवा, गारु, बरवाडीह, नेतरहाट, महुआडांड़.
  • चतरा : लावालौंग, टंडवा, सिमरिया, इटखोरी, राजपुर, पिपरवार. सदर
  • लोहरदगा : किस्को, कुड़, भंडरा, कैरो, जोबांग.
  • गुमला : डुमरी, चैनपुर, रायडीह, पालकोट, कामडारा, घाघरा, गुरदारी.
  • खूंटी : तोरपा, मुरहू, खूंटी, अड़की, रनिया.
  • सिमडेगा : कोलेबिरा, जलड़ंगा, बोलबा.
  • रांची : नामकुम, दशम फॉल, बेडो, अनगडा, सिल्ली, बुढ़मू, मैक्लुस्कीगंज, बुंडू.
  • चाईबासा : टोंटो, सोनूवा, टेबो, बंदगांव, गोईलकेरा, मुफ्फसिल, कराईकेला, टोकलो, छोटानागरा, गुवा, नोवामुंडी, किरीबुरू, जराइकेला.
  • हजारीबाग : चौपारण, कटकमसांडी, बरही, बड़कागांव, केरेडारी, चुरचू, विष्णुगढ़, उरीमारी, बरकट्ठा.
  • – रामगढ़ : गोला.
  • बोकारो : कसमार, महुआडांड़, गोमिया, नावाडीह, बीटीपीएस, तेनुघाट, बेरमो.
  • कोडरमा : मरकच्चो, जयनगर, डोमचांच.
  • गिरिडीह : देवरी, निमियाघाट, बगोदर, सरिया, पीरटांड, जमुआ, बेंगाबाद, तीसरी, गावां, भेलवाघाटी.
  • धनबाद : बरवाअड्डा, टुंडी, राजगंज, निरसा.
  • देवघर : जसीडीह, मधुपुर, मोहनपुर.
  • सरायकेला : खरसावां, चौका, चांडिल, ईचागढ़, कूचाई, कोवाली.
  • जमशेदपुर : श्यामसुंदरपुर, गुड़ाबांदा, धालभूमगढ़, चाकुलिया, पोटका, घाटशिला, एमजीएम, पटमदा, बोराम.
  • जामताड़ा : नाला, कुंडहित.
  • दुमका : शिकाडीपाड़ा, गोपीकांदर.
  • गोड्डा : सुंदरपहाड़ी, मेहरामा.
  • पाकुड : लिट्टीपाड़ा, पाकुड़िया.

सात जिलों के 18 थाना क्षेत्रों में अब भी है नक्सलियों का प्रभाव :

  • – पलामू : मोहम्मदगंज, हरिहरगंज, पांकी.
  • – चतरा : लावालौंग.
  • – लातेहार : चंदवा, नेतरहाट.
  • – लोहरदगा : कैरो, जोबांग.
  • – हजारीबाग : कटकमसांडी, केरेडारी.
  • – गिरिडीह : डुमरी, पीरटांड़.
  • – चाईबासा : टोंटो, छोटानागरा, जाराईकेला, गोईलकेरा, टेबो, कराईकेला.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही